12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द लेकिन कैसे मिलेगा कॉलेज में एडमिशन

 बारहवीं के बोर्ड की टेंशन, नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार, फिर कॉलेज में एडमिशन के लिए भागदौड़ और ऊंची-ऊंची कटऑफ़ लिस्ट, हर साल दिखने वाला ये माहौल इस बार कुछ अलग होगा.

इस बार ना तो बोर्ड की परीक्षाएं हैं और ना ही उस तरह की भागदौड़. क्योंकि अब बारहवीं के बोर्ड की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं.

कोरोना वायरस से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा कर दी है. इसके बाद आईसीएसई और सीआईएससीई भी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने की घोषणा के बाद अधिकारियों को परीक्षा परिणाम तैयार करने को लेकर निर्देश दिए हैं.



बताया गया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की एक कमेटी अब इससे संबंधित मापदंड तैयार करेगी.

Comments