Posts

Showing posts from May, 2021

मायावती पर पुराने बयान को लेकर मुश्किल में रणदीप हुड्डा

Image
  फ़िल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के लिए क़रीब नौ साल पुरानी एक वीडियो क्लिप मुसीबत की वजह बन गई है. इस 43 सेकेंड की क्लिप में रणदीप हुड्डा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. ये क्लिप सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हो गई और कई लोग रणदीप हुड्ड़ा की गिरफ़्तारी की माँग करने लगे. इस वीडियो क्लिप को संयुक्त राष्ट्र की जंगली जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था सीएमएस ने भी गंभीरता से लिया और उनके साथ संपर्क तोड़ दिया. हुड्डा को फ़रवरी 2020 में सीएमएस की घुमंतू जानवरों की प्रजाति का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया गया था. कन्वेंशन फ़ॉर द कंजर्वेशन ऑफ़ माइग्रेट्री स्पीसीज़ ऑफ़ वाइल्ड एनिमल्स (सीएमएस) की ओर से  जारी बयान में कहा गया है, “सीएमएस को अपने एंबेसडर रणदीप हुड्डा की 2012 के क़रीब की एक वीडियो क्लिप के बारे में जानकारी मिली है जिसे हाल में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. सीएमएस सेक्रेटेरिएट को लगता है कि वीडियो में जो टिप्पणी की गई है वो अपमानजनक है और उसमें सीएमएस या फिर संयुक्त राष्ट्र के मूल्य नज़र नहीं आते....

कोरोना: यूरोपीय संघ ने 12-15 साल के बच्चों के लिए फ़ाइज़र वैक्सीन को दी मंज़ूरी

Image
यूरोपीय संघ (ईयू) की मेडिकल एजेंसी ने 12-15 साल के बच्चों के लिए फ़ाइज़र-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंज़ूरी दे दी है. कोविड-19 के लिए इस आयु वर्ग में मंज़ूरी पाने वाली यह पहली वैक्सीन है. अब ईयू के सदस्य देशों को यह तय करना होगा कि वो अपने यहाँ बच्चों को वैक्सीन लगाना चाहते हैं या नहीं. जर्मनी ने बच्चों और किशोंरो के लिए वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है. अमेरिका और कनाडा पहले ही किशोरों के लिए फ़ाइज़र वैक्सीन को मंज़ूरी दे चुके हैं. यूरोपीय संघ की यह घोषणा शुक्रवार को ऐसे समय में आई है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूरोप से वैक्सीन लगाने की गति में तेज़ी लाने को कहा है. डब्लूएचओ के निदेशक (यूरोप) हांस क्लूगी ने चेताया है कि जब तक यूरोप अपनी 70% आबादी को वैक्सीन नहीं लगा लेता, महामारी ख़त्म नहीं होगी. बच्चों में साइड इफ़ेक्ट को लेकर चिंता की बात नहीं' ईयू मेडिसिन एजेंसी में वैक्सीन रणनीति के प्रमुख मैक्रो कवालेरी ने बताया कि 12-15 साल आयु वर्ग के बच्चों को कम से कम तीन हफ़्तों के अंतराल पर वैक्सीन की दो डोज़ दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि फ़ाइज़र की वैक्सीन बच्चों में कोविड-19 रोकने में ‘काफ...

अदार पूनावाला: द वैक्सीन किंग (कोरोना वैक्सीन )

Image
सितंबर, 2020 में जब दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन को तैयार करने और इंसानों पर उसके परीक्षण की शुरुआत हुई तब हमने पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट का दौरा किया था. कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया ने ऑक्सफ़ोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका से समझौता किया हुआ था. सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड वैक्सीन का भारत और दुनिया के दूसरे देशों में सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. हमलोग जिस दिन सीरम इंस्टीट्यूट के कैंपस में गए थे, उसी दिन से प्लांट में बड़े पैमाने पर कोविशील्ड का उत्पादन शुरू हुआ था. हालांकि, तब तक दुनिया के किसी हिस्से में कोविशील्ड का इंसानों पर परीक्षण नहीं हुआ था और किसी भी सरकार ने वैक्सीन को मंज़ूरी नहीं दी थी. लेकिन दुनिया भर में कोरोना संक्रमण को लेकर आपातकालीन स्थिति को देखते हुए अनुमति मिलने से पहले ही कोविशील्ड का जोख़िम भरा उत्पादन शुरू किया गया था. परीक्षणों में वैक्सीन की नाकामी की सूरत में ये सब बेकार हो जाता, लेकिन उस वक़्त दुनिया के सामने इतना जोख़िम उठाने के अलावा दूसरा विकल्प मौजूद नहीं था. इस दौरान सीरम इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी ने कहा, "आइए आपको एक दूसरी जगह ले चलते...

पीएम मोदी के साथ मीटिंग में शामिल नहीं होने पर ममता बनर्जी ने दिया करारा जवाब

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे, उनकी बैठक में शामिल नहीं होने और राज्य के मुख्य सचिव के दिल्ली तबादले के मुद्दे पर जारी विवाद पर मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपना पक्ष रखा.        उन्होंने कहा कि पहले समीक्षा बैठक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच होनी थी. इसके लिए मैंने अपने दौरे में कटौती की और कलाईकुंडा जाने का कार्यक्रम बनाया. "लेकिन बाद में बैठक में आमंत्रितों की संशोधित सूची में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों और विपक्ष के नेता का नाम भी शामिल किया गया. इसलिए मैंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच बैठक थी ही नहीं..." "आखिर गुजरात और ओडिशा में तो ऐसी बैठकों में विपक्ष के नेता को नहीं बुलाया गया था. जहां तक देरी से पहुंचने का सवाल है, एटीसी ने प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने की वजह से मुझे 20 मिनट की देरी से सागर द्वीप से कलाईकुंडा के लिए रवाना होने को कहा था." "उसके बाद कलाईकुंडा में भी करीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति मिली. तब तक प्रधानमंत्री पहुंच गए थे. मैंने वहां जाकर उसे मुलाकात की अनुमति मांगी. लेकिन ...

सबसे बढ़िया करोना टीका

Image
  करोना के कई प्रकार के टीके उपलब्ध हैं,कई भारत में बने है तो कई भारत के बाहर बने है।  Covaxin(कोवैसिन) Covaxin भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सेन है जो निष्क्रिय किए हुए वायरस से बनी है। विशेषता  वैक्सिंग से बचाव 78% -85% स्टोर करने मैं आसान (2 से 8डिग्री) नुकसान  कम उपल्धता। तेज या हल्का बुखार। सुई वाले स्थान पर सूजन। कुछ लोगो मे सीवियर रिएक्शन। Dose(डोज) दो। (पहले इंजेक्शन के 4 से 6 हफ्ते बाद दूसरा इंजेक्शन) कोविशिल्ड निर्माता/डेवलपर:   AstraZeneca ,  सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया   वैक्सीन प्रकार :  नॉन-रिप्लिकेटिंग वायरल वेक्टर । विशेषता  असरदार : ब्रिटेन में  Pfizer  या AstraZeneca वैक्सीन की एक खुराक के बाद 96% लोगों में ऐंटीबॉडी विकसित हुईं। ताजा डेटा में यह बात सामने आई है। ब्रिटेन और वेल्स में 8,517 लोगों में से 96.42% लोगों में पहली खुराक के बाद 28-34 दिन पर वायरस से लड़ने वाले प्रोटीन बनने लगते हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिसर्च में पता चला है कि दोनों वैक्सीन में से किसी की भी दूसरी खुराक के बाद 99% लोगों में 14 दिन के...